अजब गजब: मिस्र में नहीं, इस देश में मिलेंगे सबसे ज्यादा पिरामिड, कम लोगों को होगी जानकारी!

  • सुडान में हैं मिस्र से ज्यादा पिरामिड
  • मेक्सिको में भी है एक अनोखा पिरामिड
  • मिस्र में 138 पिरामिड

Bhaskar Hindi
Update: 2024-09-07 13:09 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पिरामिड अब सात अजूबों में शामिल नहीं है लेकिन पिरामिड्स का नाम सुनते ही लोगों के मन में मिस्र का ही नाम आता है। अगर आपके मन में भी पिरामिड्स का नाम सुनकर मिस्र का नाम आता है तो आप गलत हैं। क्योंकि मिस्र से ज्यादा पिरामिड्स एक दूसरे देश में हैं। क्या आप भी जानते हैं ऐसे देश के बारे में? इस देश के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। साइंस अलर्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र से सटा हुआ एक सुडान नाम का देश है जहां पर सबसे ज्यादा पिरामिड पाए जाते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा पिरामिड यहीं पाए जाते हैं।

सुडान में कितने पिरामिड हैं?

साइंस अलर्ट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र में 138 पिरामिड हैं। वहीं बात करें सुडान की तो यहां पर करीब 200 से 255 पिरामिड पाए जाते हैं। वैसे तो सुडान के पिरामिड को प्राचीन मिस्र वासियों ने नहीं बनाया है। ऐसा माना जाता है कि सुडान में पाए जाने वाले पिरामिडों को कुश साम्राज्य के लोगों ने बनाया था। जो कि एक प्राचीन सभ्यता थी जो 1070 ईसा पूर्व से 350 एडी के बीच में नील नदी के पास रहा करती थी।

सबसे ज्यादा पिरामिड सुडान में

दोनों ही सभ्यताएं अपने प्रियजनों को दफनाने के लिए पिरामिड बनाया करते थे। दोनों पिरामिड्स के साइज में काफी फर्क है। कुश पिरामिड करीब 6 से 30 मीटर तक ऊंचे हुआ करते थे। बात करें मिस्र के पिरामिडों की तो उनका साइज करीब 138 मीटर तक ऊंचे थे। सुडान के बीच में स्थित मेरोई में सबसे ज्यादा पिरामिड्स पाए जाते हैं। जिसमें करीब 200 पिरामिड पाए जाते थे। वहीं उस देश के अलग-अलग हिस्सों में पिरामिड्स पाए जाते हैं।

कहां है सबसे बड़ा पिरामिड?

आपको बता दें कि मिस्र में ना तो सबसे ज्यादा पिरामिड हैं और ना ही सबसे बड़ा पिरामिड है। सबसे बड़ा पिरामिड आपको मेक्सिको में देखने मिलेगा। मेक्सिको के चोलूला में आपको सबसे बड़ा पिरामिड देखने मिलेगा जिसको ग्रेट पिरामिड भी कहते हैं। ये पिरामिड एक पहाड़ के अंदर छुपा हुआ है। 

Tags:    

Similar News